कीबोर्ड के बटन ABCD (अल्फाबेटिकल) क्यों नहीं होते, क्या कोई रीजन है - SMART-STUDY

SMART-STUDY

a blog about new pattern education quiz pdf for all competition exam government exam SSC bank railway mpsi vyapam police

NEW POST

Post Top Ad

Sunday, April 12, 2020

कीबोर्ड के बटन ABCD (अल्फाबेटिकल) क्यों नहीं होते, क्या कोई रीजन है

कंप्यूटर या लैपटॉप में कीबोर्ड का उपयोग हम सब करते हैं। अब तो मोबाइल में भी कीबोर्ड होता है। कीबोर्ड का उपयोग शुरू करने से पहले आपके ध्यान में भी यह सवाल जरूर आया होगा कि कीबोर्ड के बटन ABCD (अल्फाबेटिकल) क्यों नहीं होते। यह बिल्कुल अजीब से क्यों होते हैं। आइये इस मजेदार सवाल का जवाब जानते हैं:

कंप्यूटर का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिक का नाम

कंप्यूटर का आविष्कार 19वीं सदी में चार्ल्स बैबेज नामक एक प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रोफेसर ने किया था। इसलिए उन्हें 'कंप्यूटर का पिता' भी कहा जाता है। हालांकि तब से लेकर अब तक कंप्यूटर में कई बदलाव हुए।

कंप्यूटर के कीबोर्ड की कहानी

जब शॉल्स शब्दों की पद्धती और क्रम का निर्धारण कर रहे थे तो उन्होंने यह पाया की जब क्रम को सीधा रखा गया तो बटन जाम हो रहे थे और एक के बाद एक होने की वजह से दबाने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। उस समय टाइपराइटर में बैकस्पेस का बटन नहीं होता था। यही वजह है कि कीबोर्ड में क्वार्टी (QWERTY) शब्दों का इस्तेमाल शुरू किया गया, ताकि टाइप करने में आसानी हो। 

सबसे पहले कंप्यूटर कीबोर्ड के बटन अल्फाबेटिकल ही किए गए थे लेकिन तब टाइप करने में बहुत परेशानी हो रही थी। उन दिनों की बोर्ड में बैक स्पेस का बटन नहीं था। एक बार गलती होने के बाद उसे रिमूव करके दोबारा नहीं लिखा जा सकता था। काफी सारे प्रयोग करने के बाद कंप्यूटर के कीबोर्ड में बटन कुछ इस तरीके से लगाए गए ताकि सामान्य जीवन में उपयोग होने वाले ज्यादातर शब्दों को आसानी से दोनों हाथ का उपयोग करते हुए टाइप किया जा सके। इसका नाम क्वार्टी (QWERTY) रखा गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad